यदि आप नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं:
योजना के अंतर्गत लाभुक के परिवार में पति, पत्नी एवं अविवाहित (18 वर्ष से कम आयु के) बच्चे शामिल होंगे। जिस आवेदक परिवार का भारत के किसी भी भाग में अपने अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई अपना पक्का घर नहीं है, वही सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र होगा।
इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले आवेदकों के परिवार की कुल अधिकतम वार्षिक आय ₹12.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे आवेदक पात्र होंगे जिन्होंने पूर्व में भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी अन्य आवासीय योजना के अन्तर्गत कोई अनुदान (Subsidy) या छूट का लाभ प्राप्त नहीं किया है।
आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है तथा उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।